भावना मेहता गौ रक्षा हिंदू दल उदयपुर महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष नियुक्त

उदयपुर,नितेश पटेल । गौ रक्षा हिंदू दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद नागर,प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह के आदेश अनुसार राजस्थान में संगठन को मजबूत करने एवम गौ रक्षा ,गौ सेवा,राष्ट्र सेवा हो इसी क्रम में संगठन में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्तित करने के लिए संभाग प्रभारी लालूराम पटेल की अनुशंसा पर जिला अध्यक्ष शहर धर्मेंद्र शारदा,जिला अध्यक्ष ग्रामीण करण सिंह ने भावना मेहता पुत्री विश्वनाथ मेहता बामनिया जिला सलूंबर को जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ उदयपुर के पद पर नियुक्त किया है इसके साथ ही इनके पास जिला सलूंबर का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा जब तक नया अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ की नियुक्ति नहीं हो जाती ,भावना मेहता ने नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम संभाग प्रभारी लालूराम जी का आभार व्यक्त किया और कहा की गौ रक्षा एवम गौ सेवा के लिए सदेव तत्पर रहेगी ,इस क्षेत्र में हो रही गौ तस्करी को पुलिस के सहयोग से रोकने के पूरे प्रयास करेगी एवम गौ शालाओं के सही संचालन एवम देख रेख हो इसके लिए समय समय पर निरीक्षण करेगी उन्होंने जिला प्रवक्ता योगेश जोशी का भी आभार जताया और कहा की आपने जो विश्वास कर इस पद के योग्य समझा इसके लिए वो पूरे मन से कार्य करेगी।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!