भीण्डर में शाही लवाजमें के साथ रजत पालकी में बैठकर आराध्यदेव नृसिंह भगवान निकलेगे भक्तों को देगे दर्शन
नृसिंह चतुर्दशी पर्व आज
भीण्डर । नगर के आराध्यदेव नृसिंह भगवान के प्राकटयोत्सव नृसिंह चतुर्दशी पर गुरुवार को विशाल रथयात्रा चौबीसा समाज भीण्डर के तत्वावधाान में नृसिंह भगवान रजत पालकी सिंहासन पर बैठकर शाही लवाजमे के साथ नगर भ्रमण पर निकलेगे औ भक्तों को दर्शन देगे । इस मौके पर भगवान का विशेष श्रृंगार होगा तथा सुबह 9 बजे से सनातन धर्माेत्सव सेवा समिति की और से मंदिर प्रांगण पर पंडि़तो द्वारा भगवान का रुद्राभिषेक पाठ होगा।शाम को चार बजे से भगवान की विशाल रथयात्रा निकलेगी
रथ यात्रा रावलीपोल,सदर। बाजार,मोचीवाड़ा,हिंता गेट,बाहर का शहर,रामपोल बस स्टेण्ड,होस्पीटल रोड़,सुरजपोल चौपाटी से होते हुए रघुनाथ मंदिर पहुंचेगी जहां पर हिरणकश्यप के नांटय का मंचन होगा और भगवान नृसिंह भगवान खम फाड़कर प्राकटयोत्सव होगा।
रथयात्रा पुनः निज मंदिर धाम मे भगवान पहुंचेगेे जहां पर भगवान की महाआरती का आयोजन होगा। रथ यात्रा में चौबीसा समाज के समाजजन अपने पारंपरिक वेशभूषा पहनकर सम्मिलित होंगे। वही रथ यात्रा का नगरवासी पलक पावडे बिछा कर पुष्प वर्षा के साथ भगवान का स्वागत कर आशीर्वाद लेंगे।
100 वर्षो से हो रहा है कार्यक्रमः- भीण्डर में नृसिंह चतुर्दशी पर्व लगभग 100 वर्षो से इस कार्यक्रम का आयोजन चौबीसा समाज के समाजजन कार्यक्रम कर रहे है
मंदिर पर की भव्य सजावट:नृसिंह भगवान मंदिर पर भव्य विद्युत सजावट की साथ ही फूलों से सजाया गया
उदयपुर संभाग का पहला कार्यक्रमः- नृसिंह चतुर्दशी का पहला कार्यक्रम उदयपुर संभाग के भीण्डर में ही आयोजन होता है। इसको देखने के लिए सैकड़ो लोग दूर दराज से आते है।
एकादशी महिला सत्संग मंडल ने किया: बुधवार को एकादशी महिला सत्संग मंडल ने मंदिर प्रांगण के बाहर भजन कीर्तन किये इस मौके पर
साध्वी निष्ठा गोपाल सरस्वती ने भाग लिया
