भगवान की श्रीमद्भागवत कथा है ईश्वर की कृपा जब तक नहीं हो तब तक यह सौभाग्य प्राप्त नहीं हो सकता:साध्वी निष्ठा गोपाल सरस्वती
भींडर । भींडर नगर के आराध्य देव नृसिंह भगवान के प्रकटोत्सव नृसिंह चतुर्दशी के उपलक्ष में भक्त प्रह्लाद धर्म जागरण सेवा समिति सुंदरकांड मंडल मेवाड़ की और से चल रही शिव वाटिका में श्रीमद्भागवत कथा के तहत साध्वी निष्ठा गोपाल सरस्वती ने कहा भगवान की श्रीमद्भागवत कथा है ईश्वर की कृपा जब तक नहीं हो तब तक यह सौभाग्य प्राप्त नहीं हो सकता भारत की भूमि पर जन्म लिया श्रीमद् भागवत कथा श्रवण नही किया वो उस जीवन का क्या फायदा भागवत कथा को सुनना और जीवन में उतारना बहुत बड़ी बात है जीवन में सामान्य से सामान्य व्यक्ति भी सत्संग कर अपने आप को भब से बेड़ा पार कर सकता है सत्संग की इतनी महिमा है। सत्संग मनो मंथन के लिए होता है मनोरंजन के लिए नहीं होता है सत्संग जीवन में परिवर्तन के लिए होता है। कथा में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का प्रसंग सुनाते हुए उनकी बाल लीलाओं का वर्णन किया तथा ठाकुर जी को छप्पन भोग अन्नकूट धराया गया। इस मौके पर भगवान की विशेष महा आरती हुई तथा महाप्रसाद का वितरण हुआ। कथा को श्रवण करने के लिए भींडर कानोड़, सेठवाना नीमड़ी कुंथवास खेरोदा सहित आसपास के गांवो के भक्तजन आ रहे है।
