ठाकुरजी तुलसी संग प्रांगण विवाह समारोह संपन्न
बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । गांव में ठाकुर जी ने तुलसी संग प्रांगण विवाह समारोह पूर्वक संपन्न हुआ। इससे पूर्व ठाकुर जी की बारात राजसी एवं ठाठ बाट के साथ निकाली गई। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत राजकी किया गया। चारभुजा मंदिर से ठाकुर जी की बारात राजसी ठाठ लिए और गाजे-बाजे से शुरू हुई। जिसमें ठाकुर जी रथ पर सवार थे। पुजारी चंवर ढोलते हुए चल रहे थे। बारात में सैकड़ों महिला-पुरुष शामिल हुए, जो नाचते गाते हुए बारात में चल रहे थे। बारात चारभुजा मंदिर से शुरू होकर गांव के विभिन्न चौराहो से होकर राधा कृष्ण मंदिर पहुंची। मार्ग में जगह-जगह ठाकुर जी की बारात की पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गाय । जहां तोरण मिलनी सहित सभी रस्में की गई और श्री ठाकुर जी का विवाह तुलसी महारानी जी के साथ करवाया गया।
