भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का बार एसोसिएशन वल्लभनगर एवं भाजपा मेनार मंडल ने किया मोड़ी चौराये पर जोरदार स्वागत
वल्लभनगर,कन्हैयालाल मेनारिया । ग्राम पंचायत मजावड़ा में स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्रीहिंगलाज माताजी के मंदिर पर महंत भंवर रावल के सान्निध्य में पांच दिवसीय शत चंडी महायज्ञ के तहत विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन अनुष्ठान के साथ विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम संपन्न करवाए जा रहे है। इसी के तहत शतचंडी महायज्ञ में बुधवार सुबह भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी शामिल हुए, जिनका मोड़ी चौराया पर बार एसोसिएशन वल्लभनगर के अध्यक्ष रमेश चंद्र सांगावत के नेतृत्व में पदाधिकारीयो ने प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का पुष्प वर्षा कर, मोटडा एवं उपरणा पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि बार एसोसिएशन वल्लभनगर हेतु हर समय मैं किसी भी कार्य के लिए तैयार हूं तथा बार द्वारा न्यायालय परिसर में विकास कार्यों हेतु प्रतिबद्ध रहे। इस दौरान पूर्व बार अध्यक्ष मुकेश मेनारिया, उपाध्यक्ष अनूप पुजारी, महासचिव बाबूलाल डांगी, वित्त सचिव योगेंद्र माली, पुस्तकालय सचिव सुरेश चन्द्र मेनारिया, सचिव कैलाश मेघवाल सहित अन्य मौजूद रहे।
भाजपा मेनार मंडल द्वारा भी किया स्वागत
मजावडा में पांच दिवसीय शत चंडी महायज्ञ में शामिल होने के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का भाजपा मेनार मंडल की ओर से मोड़ी चौराया पर पुष्प वर्षा कर, मोटडा एवं उपरणा पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान विधानसभा प्रभारी हिम्मत सिंह झाला, मेनार मंडल अध्यक्ष विजयलाल मेनारिया, मंडल महामंत्री प्रेम सिंह, वल्लभनगर प्रधान देवीलाल नंगारची, मंडल उपाध्यक्ष जगदीश जोशी, दुर्गा शंकर, मंडल मंत्री कमल सिंह, वल्लभनगर उपप्रधान रोशन मेहता ,किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धनलाल अहीर, पूर्व उपप्रधान मोहन मेनारिया, पुरुषोत्तम रूपावत, अधिवक्ता मुकेश मेनारिया, ओबीसी मोर्चा मेनार मंडल अध्यक्ष मुकेश लोहार, दिलीप चौबीसा, संजय मेनारिया, प्रेम सिंह, मजावडा सिआर हमेंर सिह, भंवर सिंह, हूकम कीर, भीमराज कीर, कीशन कीर, लहरीलाल कीर, रतनलाल डांगी, सोहनलाल डांगी, विक्रम सिंह, नरेश प्रजापत, मुकेश सेन, दीपक कीर, मुकेश डांगी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे
