बार सभागार में साधारण सभा : अब लगाना होगा उप पंजीयक कार्यालय वल्लभनगर में पंजीकृत होने वाले समस्त दस्तावेजों के साथ वकालत नामा

पूर्व कार्यकारिणी एवं नवीन कार्यकारिणी द्वारा चार्ज का किया आदान प्रदान

वल्लभनगर,कन्हैयालाल मेनारिया । बार एसोसिएशन वल्लभनगर के 14 अप्रैल को कार्यकारिणी के चुनाव संपादित हुए, जिसमें बार अध्यक्ष अधिवक्ता रमेश चंद्र सांगावत, उपाध्यक्ष अनूप पुजारी, महासचिव बाबूलाल डांगी, वित्त सचिव योगेंद्र माली, पुस्तकालय सचिव सुरेश चन्द्र मेनारिया, सचिव कैलाश मेघवाल मनोनीत हुए। तदुपरांत बुधवार को बार सभागार में अधिवक्ताओं की साधारण सभा का आयोजन हुआ, जिसमें पूर्व कार्यकारिणी एवं नवीन कार्यकारिणी द्वारा चार्ज का आदान प्रदान किया गया। इस अवसर पर पूर्व बार अध्यक्ष धनराज डांगी ने नवीन कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी एवं बार हित में समर्पित भाव से कार्य करने की भावना व्यक्त की। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेश चंद्र सांगावत ने कहा कि नवीन कार्यकारिणी बार के नियमों के अनुरूप कार्य करेगी और ज्यादा से ज्यादा विकास कार्यों पर ध्यान दिया जाएगा तथा उपखंड न्यायालय में नियमित कोर्ट चलाने के लिए उपखंड मजिस्ट्रेट से बात कर नियमित न्यायालय में सुनवाई सुचारू करवाई जाएगी।

बैठक में यह लिए गए प्रस्ताव

बैठक में नवीन कार्यकारिणी द्वारा बैठक में नवीन प्रस्ताव लिए गए, जिसमें वकालत नामें पर 40 रुपये का लोकल वेलफेयर टिकिट आवश्यक किया गया एवं वकालत नामा विक्रय की दर 150 रुपये तय की गई। उप पंजीयक कार्यालय में पंजीकृत होने वाले समस्त दस्तावेजों पर वकालत नामा लगाया जाना अनिवार्य किया गया। वही नवीन कार्यकारिणी द्वारा सभी अधिवक्ताओं का मुंह मीठा करवाकर चार्ज लिया गया। इस अवसर पर पूर्व बार अध्यक्ष धनराज डांगी, पूर्व महासचिव दुर्गाशकंर मेनारिया, पूर्व वित्त सचिव मुकेश डांगी, भगवानलाल मेनारिया, मुकेश गोपावत, ललित जैन, मक़बूल अहमद सिंधी, भूपेंद्र कुमार मेनारिया, शांतिलाल डांगी, नारायण लाल डांगी, शरीफ मोहम्मद सिंधी, लहरीलाल डांगी, रामचंद्र मेनारिया, प्रकाश जणवा सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!