बामणिया बंजारा समाज का सामूहिक विवाह सम्पन्न हुआ
मावली,ओमप्रकाश सोनी । तहसील के फतहनगर में बामणिया बंजारा समाज संस्थान द्वारा आयोजित प्रथम सामूहिक विवाह में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री जगदीश राज श्रीमाली ने शिरकत कर नव दम्पतियों को शुभकामनाएं दी एवं आयोजकों को समय और धन की बचत करने के लिए साधुवाद दिया।इस अवसर बामणिया बंजारा समाज सेवा संस्थान के अध्यक्ष देवी लाल चावड़ा,उपाध्यक्ष बद्री लाल दायमा,सचिव कमलेश कुमार ,विवाह कमेटी अध्यक्ष भानु कच्छावा,सम्मेलन प्रभारी राहुल चावड़ा,पार्षद विनोद चावड़ा, पूर्व पार्षद दुर्गाशंकर बंजारा और शंकर चावड़ा सहित बंजारा समाज के व फतहनगर सनवाड़ के गणमान्य उपस्थित थे।
