वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में सौ जगह पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने देखा प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम

प्रधानमंत्री मोदी का मन की बात कार्यक्रम जनता से सीधा जुड़ाव व सार्थक माध्यम बन गया है : झाला

वल्लभनगर । वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के समस्त मंडलों के कार्यकर्ताओं द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 100 वां संस्करण सुना ओर देखा। मन की बात कार्यक्रम के 100 वें संस्करण को लेकर के वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के सातों मंडलो में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बड़े ही उत्साह के साथ कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को देखकर अपने जीवन में अनुसरण करने का संकल्प लिया। देहात जिला महामंत्री दीपक शर्मा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 100वे मन की बात संस्करण कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वही प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम से प्रेरित होकर विधानसभा क्षेत्र में समर्पण भाव से सेवा कार्य करने का आव्हान किया। भाजपा के वल्लभनगर विधानसभा प्रभारी हिम्मत सिंह झाला ने बताया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम जनता से सीधा जुड़ाव एवं सार्थक माध्यम बन गया है। जिसमें प्रत्येक वक्तव्य सर्व समाज को राष्ट्र हित में कार्य करने के लिए प्रेरणा देता है। प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छ भारत आंदोलन, प्रकृति एवं खाद के प्रति प्रेम, तीर्थ स्थलों व भारतीय संस्कृति को लेकर देश के प्रति समर्पित भाव से जनता के समक्ष अपने अनुभव साझा किए। प्रधानमंत्री के अनुभव को भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा अपने जीवन में अनुसरण करने का संकल्प लिया। मंडल अध्यक्ष शंकर लाल जाट, रूप गिरी गोस्वामी, अनूप श्रीमाली, विजय लाल मेनारिया, पुष्कर लाल जोशी, गंगाराम डांगी, मुरली मनोहर तिवारी सहित जिला पदाधिकारियों, मंडल पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में 100 जगह पर मन की बात का कार्यक्रम आयोजित करवाया गया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!