पृथ्वी बचाने का 109 नें दी शिकस्त
(राष्ट्रीय चित्रकला डिजिटल महासंग्राम में देशभर से झारखंड, दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान से भाग लिया)
उदयपुर,गजेन्द्र लोहार । जिला पर्यावरण समिति पर्यावरण विभाग राजस्थान सरकार एवं फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी ईन्टाली के संयुक्त तत्वाधान में पृथ्वी दिवस के पावन अवसर पर पृथ्वी बचाओ, जीवन बचाओ के आधार पर राष्ट्रीय चित्रकला महासंग्राम का आयोजन डिजिटल माध्यम से देश भर 109 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर एवं निदेशक फास्टर संस्थान ललित नारायण आमेटा के अनुसार राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता महासंग्राम का विषय पृथ्वी पर आपदा जिसमें आग का जलना, खनन, मानवीय अप्राकृतिक दृश्य प्रदर्शित करना एवं दूसरे भाग में स्वच्छ सुंदर पृथ्वी निर्माण का दृश्य बताये है । यह कार्यक्रम जिला पर्यावरण समिति के अध्यक्ष जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के विशिष्ट सम्मानित अतिथि सचिव जिला पर्यावरण समिति सुपोंग शशी उपवन संरक्षक उत्तर उदयपुर डिजिटल माध्यम से भूमिका निभाई। आमेटा के अनुसार पृथ्वी बचाओ राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता में देशभर से झारखंड, दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के साथ भीलवाड़ा, जोधपुर, पाली, चित्तौड़गढ़, अलवर, कोटा, अजमेर आदि स्थानों से 109 प्रतिभागियों ने भाग लेकर स्वच्छ सुंदर पृथ्वी की परिकल्पना प्रदर्शित की। सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र डिजिटल माध्यम से प्रेषित किया जाएगा।
