कल्याणपुर के श्यामकनाथ महादेव मंदिर परिसर मे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक
कल्याणपुर,अशोक वैष्णव । स्थानीय कस्बे के श्यामकनाथ महादेव मंदिर परिसर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कल्याणपुर के अधीन ग्राम पंचायत बिच्छीवाड़ा में मुख्यमंत्री महंगाई राहत एवं प्रशासन गाँवों के संग अभियान- 2023 में आम लोगों को कैम्प पूर्व की जानकारी के लिए बैठक का आयोजन किया गया जिसमें बंशीलाल परमार, गौतम लाल परमार, नारायण लाल परमार, मणीलाल परमार आदि उपस्थित थे । दोपहर बाद ग्राम पंचायत मसारों की ओबरी को आपरेटिव सोसायटी लेम्पस भवन में बैंठक का आयोजन किया गया जिसमें शीवराम मीणा, हजारी लाल मीणा व अन्य उपस्थित थे । बैठको में मण्डल कांग्रेस अध्यक्ष अमरसिंह परमार ने सम्बोधित कर आम लोगों को राहत कैम्प व गॉवों के संग अभियान की जानकारी से अवगत कराया ।
