विधि प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी वल्लभनगर द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात के 100वे एपिसोड को लेकर किया कार्यक्रम

बाँसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात प्रोग्राम का 100वां एपिसोड रविवार को आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम को लेकर विधि प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संयोजक प्रवीण खंडेलवाल के निर्देशानुसार वल्लभनगर विधि प्रकोष्ठ द्वारा भटेवर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात के 100वे एपिसोड को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अधिवक्ता, देहात महामंत्री चंद्रभान सिंह शक्तावत थे। कार्यक्रम में एलसीडी पर सभी अधिवक्ताओं ने प्रधानमंत्री की मन की बात सुनी। मन की बात मे प्रधानमंत्री ने कहा- मन की बात कार्यक्रम नहीं, यह मेरे लिए आस्था, पूजा और व्रत है। जैसे लोग ईश्वर की पूजा करने जाते हैं तो प्रसाद की थाल लाते हैं। मन की बात ईश्वर रूपी जनता जनार्दन के चरणों में प्रसाद की थाल जैसे है। इस दौरान विधि प्रकोष्ठ संयोजक वल्लभनगर, पूर्व बार अध्यक्ष मुकेश मेनारिया, पूर्व बार अध्यक्ष धनराज डांगी, पूर्व महासचिव दुर्गाशकंर मेनारिया, उपाध्यक्ष अनूप पुजारी, लाइब्रेरी सेक्रेटरी सुरेश चंद्र मेनारिया, मेनार मंडल ओबीसी महामंत्री अधिवक्ता नीलेश जाट, मेनार मण्डल सह संयोजक अधिवक्ता रौनक कोठारी, भेरुलाल रावत, लहरीलाल डांगी, फतहलाल गाडरी, हुक्मीचंद पानेरी, देवेंद्र सिंह झाला, कोषाध्यक्ष योगेंद्र माली, नारायण गाडरी, पुष्पेंद्र सिंह राणावत एवं रामचंद्र मेनारिया सहित अन्य मौजूद थे।
इसी तरह भारतीय जनता पार्टी मेनार मंडल के अध्यक्ष विजयलाल मेरावत के नेतृत्व में मोड़ी, रुण्डेड़ा एवं नांदवेल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को बड़ी स्क्रीन पर सुना गया। इस दौरान भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी की मन की बात को सुनी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!