डाॅ. कुमावत वृक्षम मित्र अलंकरण से सम्मानित
उदयपुर,विनोद कुमार रैगर । वृ़क्षम अमृतम सेवा संस्थान उदयपुर द्वारा पर्यावरणविद्, शिक्षाविद्, समाजसेवी आलोक संस्थान के निदेशक डाॅ. प्रदीप कुमावत को पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्याे के लिये विषेशकर पाॅलीथीन मुक्त के लिये बीस वर्षों से किये गये कार्याें, करीब एक करोड़ कपड़े के और जूट के बैग वितरित कर रिकोर्ड बनाने पर फतहसागर की पाल पर वृक्षम मित्र अलंकरण से सम्मानित किया गया इस अवसर पर सरंक्षक मनोहरलाल व्यास, अध्यक्ष गोपेश शर्मा, उपाध्यक्ष अनिल पारीख, सचिव यशवन्त त्रिवेदी, लवीश चपलोत, डाॅ. जयराज आचार्य, मनीष तिवारी सहित गणमान्य उपस्थित थे
