खेरोदा में जैन मुनि आचार्य रामेश का किया भव्य स्वागत कर पलक पांवड़े बिछाए

बाँसड़ा,कन्हेयालाल मेनारिया । खेरोदा कस्बे में जैन मुनि आचार्य रामेश का अपनी शिष्य मंडली के साथ में खेरोदा जैन स्थानक भवन में मंगल प्रवेश हुआ इस दौरान जैन समाज के श्रावक श्रविकाओ द्वारा मुनि के आगमन में पलक पांवड़े बिछाए कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान जैन स्थानक भवन में रामेश मुनि द्वारा अपने संदेश में भगवान महावीर का दिव्य संदेश जियो और जीने दो नाना गुरु का हर संदेश समता मय हो सारा देश राम गुरु का है संदेश व्यसन मुक्त हो सारा देश आदि जय घोष से गुजान्यम हो रहा था। इस दौरान हर्षित मुनि ने अपने प्रवचन में कहा की धार्मिक जीवन जीने के पहले हमारा नैतिक व्यवहारिक ,परिवाहिक जीवन शुद्ध होना चाहिए आपसी प्रेम स्नेह सद्भाव को जीवन में आगे बढ़ाते रहना चाहिए। बच्चो को कार नही संस्कार दे। इभ्यु मुनि ने अपने प्रवचन में कहा की मनुष्य को क्रोध को क्षमा से जीतने की प्रेरणा प्रदान की। इस दौरान जैन मुनि गगन ने भी कहा की ज्ञान दर्शन चरित की व्याख्या प्रस्तुति करता है। साथ ही आचार्य मुनि रामेश के दर्शन करने के लिए छत्तीसगढ़ के पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद्र बाफना,प्रकाश सुराणा,सुनील कुकड़ा,महेश नाहेता,खेरोदा जैन समाज अध्यक्ष राजेंद्र बोकड़िया,शांति लाल कोठारी,भेरू लाल खेरोडिया,अनिल बडाला,रमेश कुकडा,बलवंत कोठारी सहित देश विदेश के लोग दर्शन करने आ रहे है। वही जैन मुनि का प्रातः 9 बजे जैन स्थानक भवन में प्रवचन चल रहे है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!