महंगाई राहत कैंप में विधायक प्रीति शक्तावत ने किया निरीक्षण,ग्रामीणों को दी मुख्यमंत्री जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी

बाँसड़ा,कन्हेयालाल मेनारिया । खेरोदा कस्बे में चल रहे राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित महंगाई राहत कैंप राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के परिसर में चल रहा है। शुक्रवार दोपहर को वल्लभनगर विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत ने शिविर का निरीक्षण किया गया जिसमे अधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए एवम ग्रामीणों को मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी वही हाथो हाथो ग्रामीणों से रूबरू होकर उनकी समस्या जानकर अधिकारियो को निर्देश देकर समस्या का निवारण किया एवम शिविर में पंजीयन कार्य देखा और लाभार्थियों से चर्चा की व गारंटी कार्ड भी दिए। साथ ही लगातार चौथे दिन लगे शिविर में ग्रामीणों को घरेलू कनेक्शन 100 यूनिट प्रतिमाह छूट,कृषि कनेक्शन 2000 यूनिट वार्षिक छूट,चिरंजीवी दुर्घटना बीमा 10 लाख तक आर्थिक सहायता,चिरंजीवी स्वास्थ बीमा योजना 25 लाख तक का फ्री ईलाज,उज्जवला गैस सिलेंडर योजना 500 रूपये में गैस टंकी,मनरेगा योजना में 100 दिन रोजगार के 25 दिन का अतिरिक्त रोजगार,अन्नपूर्णा फ्री पैकेट योजना राशन सामग्री,कामधेनु पशु बीमा योजना में पशुपालकों को 40000 रूपये तक का बीमा किया जा रहा है। इस दौरान पांच दिन लगे कैंप में 1261 परिवार लाभान्वित हुए। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष वल्लभनगर चंद्र प्रकाश मेनारिया, पूर्व पंचायत समिति सदस्य भेरू लाल पाराशर, विजय प्रकाश बडाला,लक्ष्मण सिंह राठौड़,गणेश गिरी गोस्वामी,श्याम सुंदर चौधरी,रामसिंह पूनिया,रतन लाल मेनारिया,मुकेश चोबीसा,सुरेश जाट खत्री,राजेंद्र टांक,रितीश सेन,रमेश सेन, आदि उपस्थित थे। शिविर में भवर लाल मीणा सहायक विकास अधिकारी, डुले सिंह राठौड़ ब्लॉक कॉर्डिनेटर,चंदा मेनारिया कंप्यूटर ऑपरेटर,सोहन लाल गाडरी कनिष्ठ सहायक,कुलदीप खटीक कंप्यूटर अध्यापक,राजबाई कनिष्ठ सहायक,विष्णु गिरी गोस्वामी पंचायत शिक्षक,राजीव गांधी युवा मित्र अजय सेन,कमलेंद्र सिंह राठौड़ अपनी सेवा दे रहे है।
फोटो 01 खेरोदा में महंगाई राहत कैंप का अवलोकन करती हुई विधायक शक्तावत

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!