बीजेएस द्वारा मावली के हेमसागर तालाब का होगा कायाकल्प 

मावली,ओमप्रकाश सोनी । कस्बे में उदयपुर से टीम ने तालाब का निरीक्षण किया। मावली हेमसागर तालाब का सुदृढ़ीकरण , बीजेएस मावली चेप्टर के अध्यक्ष निर्मल कुमार लोढा ने बताया कि भारतीय जैन संघटना के राष्ट्रीय महामंत्री राजकुमार फत्तावत के निर्देशन में राज्य के 15 जिलों में भारतीय जैन संघटना द्वारा जल स्रोतों के संरक्षण एवम संवर्धन का पुनीत बीड़ा उठाया है। मावली हेमसागर तालाब की भराव क्षमता बढ़ाते हुए मावली के धरती पुत्रो को नि:शुल्क तालाब की मिट्टी दी जाएगी। तालाब की उपजाऊ मिट्टी मिलने से किसानों के खेतों में पैदावार भी बढ़ेगी और हेमसागर तालाब की भराव क्षमता भी बढ़ेगी। यह कार्य आगामी 3 मई को संस्थापक शांतिलाल मुथा, उद्योगपति प्रदीप राठौड़, बीजेएस राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र लूंकड़, राष्ट्रीय महामंत्री राजकुमार फत्तावत के मुख्य आतिथ्य में पाली जिले से शुभारंभ किया जाएगा।  राष्ट्रीय महामंत्री राजकुमार फत्तावत ने बताया कि उदयपुर में हुए बीजेएस के राष्ट्रीय अधिवेशन में देशभर में 100 जिलों के जल संक्षरण को लेकर बीजेएस एवं केन्द्रिय जल मंत्रालय के बीच हुए एमओयू के तहत बीजेएस द्वारा किये जा रहे कार्यो में राजस्थान राज्य को जोड़ते हुए राज्य के 15 जिलों में यह कार्य अगले दो माह में होगा। बीजेएस प्रशासन से प्राप्त ओर भी जल स्रोतों की  सूची के आधार पर स्वयं के खर्चे से यह कार्य करेगा।  गुरुवार को इसी कार्य को गति देते हुए मावली पंचायत समिति अभियंता निरंजन सुमन के साथ उदयपुर  बीजेएस अध्यक्ष यशवंत कोठारी, प्रोजेक्ट कोऑडिनेटर उदयपुर जिला कपिल इंटोदिया, बीजेएस उदयपुर महामंत्री भूपेंद्र गजावत, मावली बीजेएस सचिव जयेश कुमठ, उपाध्यक्ष उत्तम सियाल, सम्पत सामोता,  कोषाध्यक्ष नीलेश खटवड़, बाबूलाल शर्मा उपस्थित रहे।
मावली बीजेएस टीम के अनुरोध पर वलभनगर रोड नाथेला तालाब को भी टीम द्वारा देखा गया इसे भी प्रशासन से वार्ता के बाद जोड़ा जा सकेगा।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!