महंगाई राहत शिविर में पहुंचे मावली एस डीएम
मावली,ओमप्रकाश सोनी । विधानसभा के नांदवेल ग्राम पंचायत में महंगाई राहत शिविर का आयोजन हुआ।
शिविर में मावली उपखण्ड अधिकारी श्री कांत व्यास लोगो से मिलकर योजनाओं का लाभ लेने सहित कई प्रकार की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महंगाई से राहत देने के लिए सरकार ने जनता के हित के लिए शिविर लगाये जा रहे है।इसका लाभ उठाने का ग्रामीणों से आग्रह किया।
समारोह में तहसीलदार पर्वत सिह,विकास अधिकारी जितेन्द्र सिह चुण्डावत,जगदीश राज श्री माली,पूर्व प्रधान जीत सिह, मावली कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गोखरू, सुरेश सुथार,लव पुरोहित, महेश पालीवाल ,मांगीलाल टेलर,सहित कई लोग मौजूद थे।
