केदारिया में शिविर में पहले दिन 341 कुल लाभार्थियों का पंजीयन।
बाँसड़ा,ओमप्रकाश सोनी । भिंडर उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत केदारिया में महंगाई राहत शिविर एवं प्रशासन गांवों के संग शिविर का आयोजन उपखंड अधिकारी मोनिका जाखड़ के दिशा निर्देशन में हुआ जिसमें सरकार की विभिन्न प्रमुख 10 योजनाओं में लाभार्थियों का पंजीयन किया गया अलग-अलग योजना में पहले दिन 341 कुल लाभार्थियों का पंजीयन हुआ जिन लाभार्थियों का पंजीयन हुआ उन्हें गारंटी कार्ड वितरित किए गए! इस दौरान उपखंड अधिकारी मोनिका जाखड़, भिंडर तहसील तहसीलदार सुनीता सांखला, विकास अधिकारी पंचायत समिति भिंडर विशाल सीपा नायब तहसीलदार भिंडर एवं कई विभागों के अधिकारी मौजूद थे ।
