पर्यावरण जनचेतना रथयात्रा फतहनगर पहुंची

उदयपुर,गजेन्द्र लोहार । जिला पर्यावरण समिति उदयपुर पर्यावरण विभाग राजस्थान सरकार एवं फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसायटी ईन्टाली के संयुक्त तत्वाधान में पृथ्वी दिवस के पावन अवसर पर पांच दिवसीय पर्यावरण जनचेतना रथ यात्रा का आयोजन में पांच वे दिन मावल ब्लॉक के गांवों में होती हुई फतहनगर स्वच्छ पर्यावरण की अपील का संदेश दिया गया ।
रथ कोऑर्डिनेटर ललित नारायण आमेटा फास्टर निदेशक के अनुसार पृथ्वी बचाओ, जीवन बचाओ के उद्देश्य से पृथ्वी दिवस के पावन अवसर पर पांच दिवसीय रथ यात्रा का पांच वे दिन मावली ब्लॉक के विभिन्न गांव में पर्यावरण जन चेतना की अपील की। फतहनगर में कोटा केरियर उच्च माध्यमिक विद्यालय वासनी कला में पहुंचकर पृथ्वी बचाओ जीवन बचाओ का संदेश दिया गया। प्रधानाचार्य दीपक चौधरी के सानिध्य में सुभाष चौधरी द्वारा द्वारा डेढ़ सौ बालक बालिकाओं को स्वच्छ सुंदर पृथ्वी निर्माण के लिए अपनी पृथ्वी अपनी जिम्मेदारी का संकल्प कराया गया। फिर रथ दो ओमकार इंटरनेशनल स्कूल लदानी फतहनगर मैं पर्यावरण संरक्षण की अपील की कर पृथ्वी बचाओ जीवन बचाओ स्वच्छ सुंदर पृथ्वी निर्माण का संकल्प नीलम लोहार द्वारा कराया गया। रथ फतेह नगर के विभिन्न भागों में स्वच्छ वातावरण निर्माण का संदेश दिया गया।
आमेटा के अनुसार इस वर्ष पृथ्वी दिवस थीम “ हमारे ग्रह में निवेश करें ” । यह थीम व्यक्तियों, समुदायों, सरकारों और व्यवसायों को प्राथमिकता देने और वर्तमान के साथ- साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारे ग्रह की रक्षा और संरक्षण की दिशा में कार्रवाई करने का सन्देश देती है। यह कार्यक्रम जिला पर्यावरण समिति के अध्यक्ष एवं जिला कलक्टर ताराचंद मीणा के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!