भींडर में 28 अप्रैल से होगी श्रीमद् भागवत कथा

भींडर । भींडर नगर के आराध्य देव नृसिंह भगवान के प्रकटोत्सव नृसिंह चतुर्दशी के उपलक्ष में होने वाले
महोत्सव के तहत भक्त प्रह्लाद धर्म जागरण सेवा समिति सुंदरकांड मंडल की और से मंगलवार को पाल वाले हनुमान जी मन्दिर पर प्रेस वार्ता का आयोजन कर कार्यक्रम की जानकारी दी गई और बेनर पोस्टर का विनोचन किया गया आयोजकों ने बताया कि सात दिवसीय होने वाली श्रीमद्भागवत कथा का श्रीगणेश 28 अप्रैल से विशाल कलश यात्रा भिन्डेश्वर महादेव से प्रातः8:15 से शुरू होगी कथा का समापन 4 मई को होगा शिव वाटिका में शाम 7:15 से रात्रि 10:15 कथा का आयोजन होगा। कथा में भींडर सहित आसपास के गांवो के भक्तजन कथा श्रवण करने के लिए आएंगे साथ ही साधु-संतों का भी सानिध्य प्राप्त होगा।
कथा साध्वी निष्ठा गोपाल सरस्वती के मुखारविंद से कथा होगी। इस मौके पर भक्त प्रहलाद धर्म जागरण सेवा समिति अध्य्क्ष कैलाश व्यास,रमेश कड़वावत,अनिल सामरिया,पूर्व अध्य्क्ष राजेंद्र व्यास,संजय कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश,वेणावत, भेरू लाल कल्याणत,मदन लाल भोजावत,विकास सुथार हरि राम गर्ग आदि उपस्थित रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!