श्री गौपुत्र सेवा समिति बेजुबानो के लिए कर रही पानी की व्यवस्था

श्री गौपुत्र सेवा समिति हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जयपुर के विभिन्न क्षेत्रों मे गौमाता व सभी बेजुबानो के लिए पानी की व्यवस्था कर रही है। गौमाता व सभी बेजुबानो के लिए इस वर्ष भी जयपुर के अलग अलग जगहों पर पानी की व्यवस्था कर रही है। श्री गौपुत्र सेवा समिति के संस्थापक व अध्यक्ष सूर्यकांत व्यास ने बताया की हमारी संस्था गौमाता की सेवा मे सदैव त्तपर ख़डी है। इस वर्ष हमारी संस्था गौमाता व सभी बेजुबानो के लिए अलग अलग जगह जाकर पानी की टंकिया रखी जा रही है। संस्था द्वारा इस बार 500 पानी की टंकिया रखी जाएगी।

जहां भी बेजुबानो के लिए पानी पिने की व्यवस्था नहीं है वहा टंकिया रखी जाएगी। साथ सूर्यकांत व्यास ने बताया की इस भीषण गर्मी मे इंसान तो अपनी प्यास भुजा सकता है परन्तु ये बेजुबानो इधर उधर भटकते रहते है और पानी की कमी के कारण कई बार बेजुबानो की मौत भी हो जाती है। व सभी से आग्रह भी किया की सभी अपने घर के आगे सभी बेजुबानो के लिए पानी की व्यवस्था करे। गौमाता पर जो संकट है उसे हम सब को एक साथ कार्य करके ही दूर करना होगा। वरना आने वाले समय मे हमें भारतीय नस्ल की देसी गौमाता देखने को भी नहीं मिलेगी।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!