बैठक में महिलाओं ने आत्म रक्षा के गुर सीखे

उदयपुर,विनोद कुमार रैगर । सहस्त्रबाहु नारी शक्ति संगठन की जनरल मीटिंग रखी । अध्यक्ष नम्रता चौधरी ने बताया कि सदस्याओं के लिए द ज़ील मार्शल आर्ट के रेन्शि हरीश के नेतृत्व में आत्मरक्षा का सैशन रखा गया । हरीश जी ने महिलाओं को हमेशा साथ रहने वाली चीजें जैसे पेन , मोबाइल , चाबी से आत्मरक्षा के गुर सिखाए व स्वयं में तथा बेटियों में आत्मविश्वास बढ़ाने की सीख दी । इसके साथ ही एजेंडा में अक्षय तृतीया के दिन संगठन के द्वारा किए गए सेवा कार्य जैसे मदर टेरेसा आश्रम में चप्पल व स्टेशनरी वितरण , शिव – शंकर गौशाला में गायों को ₹1700/- का चारा और पूरे शहर में अलग-अलग स्थानों पर सहस्त्रबाहु नारी शक्ति की सदस्याओं द्वारा की जाने वाली जल सेवा के बारे में चर्चा हुई । नम्रता चौधरी ने इस माह में जिनके जन्म दिवस थे उनको देशी गुलाब के पौधे बांटे । अंत में धन्यवाद उपाध्यक्ष कृष्णा जी सुहालका ने ज्ञापित किया

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!