भीण्डर क्लब की वार्षिक बैठक संपन्न, नवीन कार्यकारिणी गठित
महेन्द्र सिंह राठौड़ बने पुनः अध्यक्ष, शरद अग्रवाल सचिव
भीण्डर । भीण्डर क्षेत्र में सामाजिक कार्यों व जनसेवा में कार्य कर रहे भीण्डर क्लब की वार्षिक बैठक आज हनुमान मन्दिर दवेला तालाब पाल पर सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी वर्ष के लिए नवीन कार्यकारिणी गठित करते हुए महेन्द्र सिंह राठौड़ को सर्वसम्मति से पुनः अध्यक्ष निर्वाचित किया। वहीं कार्यकारिणी विस्तार करते हुए शरद अग्रवाल को सचिव, पवन मंदावत को कोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। बैठक में गत वर्ष में किये गये कार्यों की जानकारी अवगत करवाई एवं आगामी वर्ष में भीण्डर क्लब द्वारा किये जाने वाले कार्यों की रूपरेखा भी तैयार की गई।
भीण्डर क्लब की कार्यकारिणी
भीण्डर क्लब अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राठौड़ ने कार्यकारिणी गठित करते हुए उपाध्यक्ष पद पर विनय माहेश्वरी, गजराजसिंह शक्तावत, विरेन्द्र दक, सचिव पद पर शरद अग्रवाल, सहसचिव निलेश उदेयपुरिया, शोयब बोहरा, कोषाध्यक्ष पवन मंदावत, सहकोषाध्यक्ष विशाल जैन, कार्यालय मंत्री मुकेश पण्डिया, प्रवक्ता भरत सोनी, सोशल मीडिया प्रभारी ललित प्रजापत, प्रचार-प्रसार मंत्री लोकदर्शन चौबीसा, प्रवासी मंत्री फर्जदक बोहरा, मोहम्मद हुसैन बोहरा, संगठन मंत्री हेमंत जैन, ललित वया, विक्रमसिंह चौहान को मनोनीत किया गया। वहीं आयोजन समिति गठित करके प्रेमसिंह चौहान, दिलीपसिंह राणावत, दीपक सामोता, जितेन्द्र साहु, मुस्तफा बोहरा, इन्द्रसिंह पंवार, शंभुसिंह राठौड़ की टीम मनोनीत की गई।
पेयजल अभियान की बनाई रूपरेखा
वार्षिक बैठक में भीण्डर क्लब द्वारा चलाएं जा रहे गर्मी में पेयजल से राहत अभियान के तहत आगामी दो माह की रूपरेखा बनाई गई। जिसमें भीण्डर नगर के हॉस्पिटल में पेयजल सुविधा के लिए कार्य, विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पेयजल की व्यवस्था सहित अन्य कार्यों के लिए रूपरेखा तैयार की गई। इसके अलावा वार्षिक कार्ययोजना में दीपावली पर्व पर नगर को रोशन करने, प्रमुख आयोजनों पर भीण्डर क्लब द्वारा व्यवस्था करना तय किया गया। इस अवसर पर बैठक में भीण्डर क्लब कोर कमेटी के लोकेन्द्र सिंह चावड़ा, पंकज वया, चमन सोनी, कैलाश जांगिड़, सुभाष सोनी, आशिष डवारा, संदीप सामरिया के साथ सुरेश नागौरी, मुकेश गांगावत, भूपेन्द्र आमेटा, फखरी बोहरा, लालशंकर चौबीसा, खोजेमा बोहरा, अभिषेक चौबीसा, नितीन जैन, यशवंत सिंह चौहान आदि उपस्थित थे।
फोटो 001 – भीण्डर के हनुमान मन्दिर पर आयोजित भीण्डर क्लब की बैठक में उपस्थित सदस्य। भीण्डर
फोटो 002 – भीण्डर क्लब की कार्यकारिणी व भामाशाहों का सम्मान किया गया। भीण्डर
