भींडर में राजस्थान सरकार के महंगाई राहत शिविर में सामने आई अधिकरियों की घोर लापहरवाही, शिविर में नहीं पहुँचे कोई अधिकारी व कर्मचारी, विधायक ने लगाई उपखण्ड अधिकारी व ईओ की क्लास

भींडर । नगर के महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में सोमवार से शुरू हुए राजस्थान सरकार के महंगाई राहत कैम्प शिविर के प्रथम दिन शिविर की अव्यवस्थाओं को देखकर वल्लभनगर विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत आग बबूला हो गई। विधायक जब सुबह साढ़े 9 बजे शिविर में पहुँची तब शिविर में ना कोई सिस्टम मौजूद था ना कोई अधिकारी उपस्थित था। यहाँ तक कि राजस्थान सरकार की योजनाओं का कोई बैनर पोस्टर भी नहीं था। सिर्फ एक पुराना नगरपालिका का बैनर गेट पर लगाया हुआ था। यह सब देखकर विधायक गुस्से में सीधे ही नगरपालिका भींडर पहुँच गयी। वहाँ पहुँच कर ईओ,जेईएन सभी को आड़े हाथों लिया एवं उच्चाधिकारियों को तुरंत प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए। इसके बाद पुनः शिविर में पहुँचकर स्वयं ने शिविर में व्यवस्था संभाली। विधायक ने अधिकारियों पर जनता सेना के नगरपालिका बोर्ड के दबाव में जानबूझकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को विफल करवाने के आरोप लगाए। शिविर में बाद में पहुँची उपखण्ड अधिकारी मोनिका जाखड़ को लगाई लताड़ कहा अधिकारी निकम्मे जनता हो रही है परेशान।
बाद में शिविर में एक्टिव हुये अधिकारी,कर्मचारी। सूचना पर जिला परिषद सीईओ मयंक मनीष ने शिविर में पहुँचकर जायजा लिया एवं अधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!