सांवलियाजी मंदिर के भंडार से दूसरी दौर की गणना हुई
उदयपुर । सांवलियाजी मंदिर के भंडार से सोमवार को की गई दूसरी दौर की गणना में 2 करोड़ 5 लाख 90 हजार की राशि निकली है अब तक8.66 करोड़ की गणना हो चुकी है अब भी नोटों की गिनती बाकी है। जानकारी के अनुसार सोमवार को दूसरे चरण के नोटों की गणना के अवसर पर मंदिर अध्यक्ष भेरु लाल गुर्जर सदस्य लाल श्री लाल पाटीदार प्रशासनिक अधिकारी नंदकिशोर टेलर सहित मंदिर के कार्मिकों की उपस्थिति में गणना की गई। अब तक दो दौर की गणना के बाद 8 करोड़ 66 लाख ₹25 हजार की राशि निकल चुकी। तीसरे दौर की गणना अब शीघ्र शुरू हो जाएगी अभी तक मंदिर कार्यालय में आने वाली नगद प्राप्तियां तथा सोने चांदी के आभूषण का वजन करना बाकी है।
