मावली में महंगाई राहत कैंप का शुभारंभ हुआ
मावली,ओमप्रकाश सोनी । राजस्थान सरकार की ओर से सोमवार को ग्राम पंचायत पर महंगाई राहत कैंप का स्थाई केम्प पंचायत समिति कार्यालय में शुरू हुआ। जिसमे ग्रामीणों की काफी भीड़ रही। जिसमे सरकार द्वारा गैस सिलेंडर, निशुल्क बिजली,अन्नपूर्णा फूड पैकेट,नरेगा ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना,इन्दिरा गांधी शहरी रोजगार योजना,सामाजिक सुरक्षा पेंशन,पशु बीमा योजना,चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना,चिरंजीवी दुर्घटना बीमा,किसानों को 2000 यूनिट फ्री बिजली सहित योजनाओं से आमजन को फायदा देने के लिए शिविर का आयोजन हुआ। दूसरी तरफ ग्राम विकास अधिकारीयो ने कैम्प का बहिष्कार किया।
