मेनार में महंगाई राहत कैंप प्रशासन गाँवो के संग अभियान में विधायक ने किया उद्घाटन

कहां राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का मिले सभी को लाभ

बाँसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । उपखंड क्षेत्र वल्लभनगर के मेनार में राज्य की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं और इस साल बजट के प्रावधानों को जनता तक पहुंचाने के लिए सोमवार को पहला महंगाई राहत कैंप व प्रशासन गांव-शहर के संग अभियान शुरू हुआ। विधायक प्रीति शक्तावत, प्रधान वल्लभनगर देवीलाल नंगारची, उपखंड अधिकारी वल्लभनगर गोविंद सिंह रत्नु ने राजीव गांधी सेवा केंद्र मेनार में फीता काटकर इसका उदघाटन किया। एसडीएम ने योग्य लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से जुड़ने संबंधी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 30 जून तक चलने वाले इस कैंप में 10 योजनाओं में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया है। जिनमें तुरंत लाभ पहुंचाया जाएगा। योग्य व्यक्ति यहां रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। 10 योजनाओं में निःशुल्क रजिस्ट्रेशन के बाद मौके पर ही मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे। अतिरिक्त विकास अधिकारी वल्लभनगर दौलत सिंह ने बताया कि मेनार में पहला महगाई राहत शिविर की शुरुआत हुई है, जिसमे राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में 1327 लोगो द्वारा अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। मेनार में स्थाई केम्प है, जहाँ वंचित लाभार्थी दो माह के अंदर कभी भी अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकता है। जिसमें मेनार आरआई सर्किल से जुड़े गांव मेनार, रुण्डेड़ा, किकावास, नवानिया, खरसान गांव है, इन गाँवो के लाभार्थी दो माह में कभी भी मेनार में अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।

उपखण्ड के 4 जगहों पर स्थाई महंगाई कैंप लगेंगे

उपखंड प्रशासन द्वारा क्षेत्र में 4 स्थाई महंगाई राहत कैम्प राजकीय कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर लगाए जाएंगे, जो उपखंड वल्लभनगर के मेनार, दरोली, वल्लभनगर अडिन्दा है। इनमें रजिस्ट्रेशन एवं मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड वितरण के लिए काउंटर लगाए हैं।

विधायक ने किया निरीक्षण

सोमवार से महंगाई राहत कैंप की शुरुआत हुई जिसमें उपखंड क्षेत्र के मेनार में पहला शिविर आयोजित हुआ, जिसका विधायक प्रीति शक्तावत ने निरीक्षण किया। विधायक ने बताया कि महंगाई के इस दौर में लोगो को अधिकतम राहत देने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। महंगाई राहत शिविरों के माध्यम से अधिकाधिक लोगों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा और आपको भी ज्यादा से ज्यादा इस शिविर में अपना रजिस्ट्रेशन करवाना है और सरकार की योजनाओं का लाभ लेना है। गरीबों के लिए सारी सुविधाएं जिसमें गैस कनेक्शन फ्री बिजली एवं अन्य सभी प्रकार की योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन करने के लिए शुरुआत की है।

यह रहे अधिकारी मौजूद

उपखंड अधिकारी वल्लभनगर गोविंद सिंह रत्नु, तहसीलदार छगनलाल रेगर, विकास अधिकारी वल्लभनगर वीरेंद्र व्यास, अतिरिक्त विकास अधिकारी दौलत सिंह, सहायक विकास अधिकारी वल्लभनगर मोहनलाल गवारिया, सरपंच प्रमोद कुमार, उपसरपंच मांगीलाल सिंगावत सहित समस्त विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!