मेनार में माँ अंबामाता जी का अष्टम् पाटोत्सव आज, माता की भव्य शोभायात्रा निकलेगी, हवन अनुष्ठान होंगे

सोमवार को हुआ रात्रि जागरण, आज महाप्रसादी के साथ होगा कार्यक्रम का समापन

बाँसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । मेनार ब्रह्म सागर की पाल पर स्थित क्षेत्र की मुख्य शक्तिपीठ कुलदेवी माँ अम्बामाताजी के ध्वजादण्ड एवं कलश स्थापना का अष्टम् पाटोत्सव वैशाख सुदी 5 संवत् 2080 आज मंगलवार को आयोजित किया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि आज सुबह फूलों से सुसज्जित रथ में माता को जयकारों के बीच विराजित कर अंबामाता जी की गांव के मुख्य मार्गों से शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा के पुनः मंदिर पहुँचने पर हवन किया जाएगा और हवन की पूर्णाहुति पश्चात महाप्रसादी का आयोजन होगा। कार्यक्रम को लेकर अंबामाता जी पूरे मंदिर, गृर्भ ग्रह, कालिका माता मंदिर एवं ठाकुरजी मंदिर को दूधिया रोशनियों एवं फूलों से सजाया गया है
इससे पूर्व सोमवार को रात्रि जागरण का आयोजन हुआ, जिसमें रात्रि 12 बजे लड्डू का भोग लगाकर महाआरती हुई। इस दौरान महिलाओं ने मंगल गीत गाए, तो गांव के युवाओं ने भजन कीर्तन किए। कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों की अलग-अलग टीमें बनाकर ग्रामीण अपनी अपनी जिम्मेदारीयो का निर्वहन कर रहे है। कार्यक्रम में मेनार सहित आसपास के गांव रुण्डेड़ा, वाना, खरसान, नवानिया, खेरोदा, ईंटाली, रोहिड़ा, निलोद, बांसड़ा, केदारिया, बाठरड़ा खुर्द, चौरवड़ी, चौकड़ी, वल्लभनगर, गवारड़ी, विजयपुराफतहनगर एवं अन्य गाँवो के श्रद्धालु आज पहुँचेंगे। इस आयोजन का लाभ मेनारिया ब्राह्मण समाज निचली पोल मेनार द्वारा लिया जा रहा है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!