पतंजलि योगपीठ हरिद्वार और एशियन एजुकेशन सोसाएटी के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय योग शिविर
उदयपुर,विनोद कुमार रैगर । विद्यार्थी संस्कार व चरित्र निर्माण योग शिविर का आयोजन एशियन कॉलेज ऑफ फार्मेसी, बड़ी रोड़ उदयपुर कैम्पस में प्रात: 6 से 7:30 तक किया गया संगठन के मीडिया प्रभारी विनोद कुमार रेगर ने बताया कि पतंजलि की योगाचार्य अनीता पालीवाल द्वारा विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति के मायने बताते हुए स्वस्थ एवं बलिष्ठ शरीर के निर्माण हेतु इंटीग्रेटेड योगासन करवाएं। इस अवसर पर साधकों के लिए इंटिग्रेटेड योग विषयक चर्चा एवं रोचक योगा नृत्य, एरोबिक्स का अभ्यास भी कराया। शिविर में भारत स्वाभिमान न्यास के वरिष्ठ साथी श्री हनुमंत सिंह दहिया जी ने पहला सुख निरोगी काया की लोकोकक्ति को चरितार्थ केवल योग को नियमित रूप से अपनाकर दिनचर्या का हिस्सा बनाने से ही संभव होना बताया। युवा योग शिक्षक भरत मेनारिया ने मयुरासन, धनुरासन, वृक्षासन, उष्टासन आदि कठीन आसनों का अभ्यास कराया तो हास्ययोग विशेषज्ञ गिरिराज पालीवान ने सिंहासन और हास्यासन की विभिन्न विधाओं से विद्यार्थियों को रू-बरू कराया। अशोक कनेरिया ने वैदिक मंत्रो से शांतिपाठ करा मातृभुमि और देशभक्ति से सरोबार कर देने वाले नारे लगवाकर प्रांगण को गुंजायमान कर दिया कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राहुल कुमार गर्ग ने आर्चाया अनिता पालीवाल सहित पतंजलि की पुरी टीम का आभार प्रकट कर सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मानित किया। अंत में सभी के उत्तम स्वास्थ्य के लिए फल वितरित किये गये एवं प्रतिदिन अपने दिनचर्या में योग को शामिल करने की सलाह दी।
