कृषि अनाज मंडी, उदयपुर में मेनार की स्विफ्ट डिजायर कार में आग लगने से कार का आगे भाग जलकर हुआ खाक

वल्लभनगर,कन्हैयालाल मेनारिया । मेनार ब्रह्म सागर की पाल पर स्थित क्षेत्र की मुख्य शक्तिपीठ कुलदेवी माँ अम्बामाताजी के ध्वजादण्ड एवं कलश स्थापना का अष्टम् पाटोत्सव 25 अप्रैल को है, जिसको लेकर ग्रामीण कृषि अनाज मंडी, उदयपुर में महाप्रसाद हेतु गुरुवार को सामान लेने के लिए मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर कार नंबर आरजे27 सीएल 1629 लेकर गए। उक्त कार को मंडी में पार्किंग स्थल पर खड़ी करके सामान ले रहे थे, इतने में दिन में 2 बजे के करीब अचानक कार के इंजन में शॉर्ट सर्किट होने से या अन्य कारण से कार के आगे के भाग में आग लग गयी जिससे कार के आगे का भाग पूरी तरह जल गया, वही कार में आग लगते ही आसपास के लोग दौड़ पड़े और पानी का छिड़काव कर 40 मिनिट की मशक्कत के बाद कार की आग बुझाई। लेकिन इतने में कार का आगे का भाग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि इसमें किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। वही कार मालिक विप्र फाउंडेशन जिलामहासचिव प्रेमशंकर पिता हीरालाल रामावत को सूचना मिलने पर वह भी मौके पर पहुँचे तब तक स्विफ्ट डिजायर कार के आगे का भाग पूरी तरह जलकर खाक हो गया जिस पर कार के मालिक प्रेमशंकर द्वारा पुलिस थाना सेक्टर 6 उदयपुर मे इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस द्वारा धारा 427 भादस में मामला दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही शुरू की।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!