बढ़ती चोरियो की वारदात के कारण गांव के युवा बने चौकीदार, रात्रि में कर रहे गश्त

बाँसड़ा,कन्हेयालाल मेनारिया । जिले के खरसाण गांव में पिछले दिनों हुई चोरी की वारदात के बाद स्थानीय युवाओ ने अपने अपने इलाके में रात्रि गश्त लगाकर चोरी की वारदातो पर अंकुश लगाने एवम सुरक्षा का जिम्मा उठाया है। खरसाण के युवाओं ने रात्रि में गश्त शुरू कर अपने गांव की सुरक्षा शुरू की है। युवाओं ने सोशल मीडिया वाटसअप पर अलग अलग इलाके में सभी परिवार के सदस्यों को जोड़ा है और अलग अलग बारी से जिसका जिस दिन नंबर आता है वह युवाओं की टोली रात्रि से सुबह तक गश्त करती है । खरसाण में मुख्य सड़क बस स्टैंड, भेरुनाथ मंदिर, देवीदासोत मोहल्ला,लोहारो की महुडी, हनुमान जी मंदिर आंणवरली, जूना कुआ, टेवटा चोक, अंबामाताजी मंदिर, धूनी चोराया सभी क्षेत्रों में युवाओं की टोलिया गश्त कर रही हैं एवम रात को सभी आपस में संपर्क भी करते है। गश्त करने में सभी परिवारों का नंबर आता है। रात में गुजरने वाले को राहगीर को युवा कड़ी पूछताछ के बाद , आई डी कार्ड से चेक कर जाने देते है अगर कोई व्यक्ति सांदिध्य लगता है तो पुलिस से युवाओं का संपर्क रहता है जो तुरन्त पुलिस को सूचना देते है। गत दिनों खरसाण में हुई चोरियो में सीसीटीवी में चोर दिखे है वही चोरों के हाथ में धारदार हथियार भी थे। वही दिन में गांव में गुमने वाले सभी अनजान व्यक्तियों, फेरी वाले से ग्रामीण गहनता से पूछताछ कर रहे है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!