जन आक्रोश महाघेराव में विधानसभा क्षेत्र का हर कार्यकर्ता दिखाएगा अपनी ताकत : हिम्मत सिंह झाला

जन आक्रोश महाघेराव में भाग लेने के लिए भटेवर में भाजपा की तैयारी बैठक का आयोजन

भींडर । कांग्रेसी सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार एवं जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आगामी 28 अप्रैल को उदयपुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित होने वाले जन आक्रोश महाघेराव को लेकर भटेवर के अमलेश्वर महादेव मंदिर में वल्लभनगर विधानसभा प्रभारी हिम्मत सिंह झाला के नेतृत्व में भाजपा की तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के सातों मंडल के पदाधिकारियों, जिला पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों के साथ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस बैठक के दौरान एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुन्नीलाल गरासिया, जन आक्रोश महाघेराव के जिला समन्वयक दर्शन शर्मा ने संबोधित करते हुए महाघेराव कार्यक्रम को लेकर विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही महाघेराव की रूपरेखा, तैयारियां पर चर्चा करते हुए अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी हिम्मत सिंह झाला ने कहा की वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र से हर एक कार्यकर्ता जन आक्रोश महाघेराव में अपनी ताकत दिखाएगा। कांग्रेस सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार एवं जन विरोधी नीतियों को लेकर के विधानसभा क्षेत्र के हर एक कार्यकर्ता में आक्रोश है। इसलिए जन आक्रोश महाघेराव के माध्यम से हर एक कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त करेगा। बैठक को जिला उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, नगर पालिका पूर्व चेयरमैन अनिल शर्मा, वल्लभनगर प्रधान देवीलाल नंगारची, मन की बात संयोजक ओम प्रकाश अग्रवाल, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धनराज अहीर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष ललित सिंह सिसोदिया ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय सिंह सारंगदेवोत, देवेंद्र सिंह राव, मंडल अध्यक्ष रूपगिरी गोस्वामी, अनूप श्रीमाली, विजय लाल मेनारिया, पुष्कर जोशी, शंकर लाल जाट, वल्लभनगर मंडल प्रभारी शंभू सिंह राणावत, लक्ष्मीलाल मेनारिया, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री लालूराम गाडरी, मेनार युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष संजय मेनारिया, पंचायत समिति सदस्य रतन सिंह राठौड़, भटेवर सरपंच हेमंत अहीर एवं सभी मोर्चों के मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, मंत्री सहित भाजपा के वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!