गांव रुआँव में ग्राम वासी को रोड के लिए होना पड़ा रहा मोहताज , कई बार शिकायत के बावजूद भी नहीं हुई कोई कार्यवाही
रिपोर्ट कर्ता विनोद गर्ग रुआँव सलूंबर
रुआँव से रंदेला जाने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण बार-बार एक्सीडेंट हो रहे हैं रिपोर्ट कर्ता द्वारा एसडीएम को भी इस मामले में प्रार्थना पत्र सौंपा गया लेकिन अभी तक कोई समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। बीते 6 महीने से रोड के हालात बहुत खराब हो चुकी है पीडब्ल्यूडी ठेकेदार को भी इस मामले में अवगत करवाया गया लेकिन उनके द्वारा सिर्फ आश्वाशन दिया गया । रोड बने 2 साल हुए है लेकिन पूरे रोड पर कंक्रीट बाहर आगई है । ग्रामवासी द्वारा 181 पर कार्रवाई की परिवाद क्रमांक (1) 022307114833623 (2) 032307115029742 (3) 012307114540586
दर्ज़ करवाई गई लेकिन कोई हल नहीं निकला । ग्रामवासियों का कहना है की अगर समस्या का जल्द से जल्द कोई समाधान नहीं निकला तो उग्र प्रदर्शन करेंगे ।
