अमावस्या पर सांवलिया सेठ के दरबार में लगा भक्तों का तांता

उदयपुर । सनातन संस्कृति में महत्वपूर्ण माने जाने वाली वैसाखी अमावस्या पर सांवलियाजी मंदिर में दर्शनार्थियों की भारी भीड़ रही वहीं मासिक पद यात्रियों की संख्या हर माह की तुलना में इस अमावस्या पर ज्यादा भीड देखी गई। जानकारी के अनुसार वैशाखी अमावस्या पर सांवलिया जी मंदिर में मंगला आरती से दर्शनार्थियों के आने का क्रम तड़के 5:30 बजे शुरू हो गया इसके बाद लगातार श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई राजभोग आरती में भी सांवरिया सेठ के मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन किए ,उत्थान झांकी दर्शन में तो श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लग गई यह क्रम सायंकाल रूप से अनवरत 22 कतारें दर्शनार्थियों की लगी रही। इस अमावस्या को पद यात्रियों की भागीदारी ज्यादा रही वही बड़ी संख्या में किसान वर्ग से जुड़े श्रद्धालु अपने फसल की उपज की हिस्सेदारी का चढ़ावा भी यहां पहुंचकर चढ़ाया। इससे पूर्व ओसरा पुजारी ने भगवान की प्रतिमा को स्वर्ण आभायुक्त वागा धारण कराया तथा आकर्षक श्रंगार भी किया गया। इधर दिन में कतार बद्ध श्रद्धालुओं के शीतल पेयजल के लिए कस्बे की गीता प्रचार समिति के स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं को पानी पिलाया। सायंकाल में देवकी सदन धर्मशाला में अमावस्या की प्रसादी का आयोजन किया गया जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद प्राप्त किया । क्षेत्र के प्रमुख तीर्थ स्थल प्राकट्य स्थल मंदिर सांवलिया जी चौराहा भादसोड़ा मंदिर अनगढ़ बावजी भैरवनाथ मंदिर भदेसर आसावरा माता मंदिर में भी दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!