नेता प्रतिपक्ष राठौड़ के जन्मदिन पर हुआ रक्तदान शिविर
402 यूनिट रक्त संग्रहित

उदयपुर । सृजन सेवा संस्थान चित्तौडगढ़ द्वारा राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ के जन्म दिवस के अवसर पर स्टेशन रोड स्थित जैन धर्मशाला में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन महंत चंद्रभारती महाराज के सानिध्य व विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के मुख्य आतिथ्य में किया गया जिसमें 402 यूनिट रक्त का संग्रहण किया गया। सृजन सेवा संस्थान के अध्यक्ष व मार्केटिंग चेयरमैन प्रवीण सिंह राठौड़ ने बताया की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सर्व कल्याण की भावना से प्रेरित होकर राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ के जन्म दिवस को मानव सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इसी परिपेक्ष्य में गुरूवार को जैन धर्मशाला में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारम्भ महंत चंद्रभारती महाराज व विधायक चंद्रभानसिंह आक्या के द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। रक्तदान शिविर संयोजक पार्षद पूरण सिंह राणा के अनुसार मानवता की सेवा के लिये आयोजित शिविर में शहरी क्षैत्र के साथ ही ग्रामीण युवाओ के साथ महिलाओ ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ की लम्बी आयु की कामना के साथ ही रक्तदान कर सेवा व समर्पण का परिचय दिया। इस अवसर पर महंत चंद्रभारती ने कहां की शिविर में दिये गये रक्त की एक-एक बूंद विषम परिस्थिति में जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन के लिए वरदान साबित होगी। यह शिविर जनचेतना के रूप में कार्य करेगा ताकि मानवता की सेवार्थ अधिक से अधिक संख्या में युवा रक्तदान महादान की ओर प्रेरित हो सके। शिविर में मेढ़ी का अमराणा के दंपति बाबुलाल सुथार व माया सुथार ने एक साथ रक्तदान किया जिसकी सभी द्वारा सराहना की गई। इसके साथ ही 73 लोगो द्वारा प्रथम बार रक्तदान किया गया। रक्तदान शिविर में पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट, पूर्व यूआईटी चेयरमेन सुरेश झंवर, पूर्व नगर परिषद सभापति सुशील शर्मा, जिला महामंत्री तेजपाल रेगर, जिला उपाध्यक्ष आशा पोखरना, सावा मण्डल अध्यक्ष रतन डांगी, चंदेरिया अध्यक्ष रोहिताश जाट, घोसुण्डा अध्यक्ष दिनेश शर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भोलाराम प्रजापत, पूर्व नगर अध्यक्ष नरेन्द्र पोखरना, पूर्व उपसभापति भरत जागेटिया, नवीन पटवारी, मण्डल महामंत्री अनिल ईनाणी, ओमप्रकाश शर्मा, विश्वनाथ टांक, मिडिया प्रभारी मनोज पारीक, करण सिंह बराडा, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रश्मि सक्सेना, रामेश्वर धाकड़, अषोक रायका, जिला संयोजक, किशन गुर्जर, रवि विराणी, प्रकाष भट्ट, शैतानसिंह अमराणा, दशरत मेनारिया, रवि मेनारिया, शोकिन मेनारिया, पूर्व सरपंच राजेन्द्र सिंह अभयपुर, मथरालाल जाट, रतन भंवरसिंह, प्रदीप सिंह नारेला, नरपत सिंह भाटी, दुर्गा सिंह नारेला, पार्षद मुन्ना गुर्जर, लोकपाल सिंह डेट, नीरज सुखवाल, पूर्व पार्षद अशोक दिनेश धाकड़, सरपंच बाबुलाल गुर्जर, गोरधन सालवी, दिलीप धाकड़, छोटुलाल धाकड़, रवि बैरागी, कुलदीप शर्मा, नीलेष गुर्जर, दिपक शर्मा, गेहरीलाल गुर्जर, सीपी न्याती, मोनु सलुजा, विनित तिवारी, निलेष नीलमणी, नरेन्द्र सिंह जवासिया, गोवर्धन जाट, लोकेश त्रिपाठी, ओमप्रकाश जटिया, लक्ष्मण सिंह, लक्ष्मण गुर्जर, राजेन्द्र सिंह सतपुड़ा, पप्पु डांगी, प्रहलाद गुर्जर व रमेष गुर्जर सहित बढ़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। शिविर में चिकित्सा विभाग के डाॅ. अनिल सैनी के नेतृत्व में कार्मिक लीलाशंकर महेष अग्रवाल, गोपाल अहीर, राहुल शर्मा व मुकेश कुमावत का विषेष सहयोग रहा।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!