परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में 22 अप्रेल को भींडर में विशाल वाहन रैली का आयोजन, विप्र फाउंडेशन के सदस्यों ने घर-घर पीले चावल रखकर दिया आमंत्रण
भींडर। विप्र फाउंडेशन तहसील भींडर कार्यकारिणी सदस्यों व संरक्षक सदस्यों की एक बैठक स्थानीय बगीची वाले हनुमान मन्दिर प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक में 22 अप्रेल शाम को नगर में परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में निकलने वाली विशाल वाहन रैली के संबंध में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा निर्धारित की गई। वाहन रैली सूरजपोल स्थित परशुराम गार्डन से साय 4.30 बजे शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुनः यथास्थान पहुँच कर सम्पन्न होगी। वाहन रैली में भींडर, नीमड़ी, चारगदिया, हिंता, सालेड़ा, बाँसड़ा, केदारिया, धारता सहित कई गांवों से हज़ारो विप्रजन शामिल होंगे। अंत मे प्रसाद वितरण होगा विप्र सदस्यों द्वारा गुरुवार सायंकालकार्यक्रम को भव्य बनाने हेतु घर-घर जाकर वाहन रैली में पधारने हेतु निमंत्रण दिया गया। इसके अलावा बैठक में संगठन कोष बनाने, उदयपुर में आयोजित होने वाली शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने जैसे अन्य विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक में तहसील अध्यक्ष प्रवीण कुमार आमेटा, मुख्य संरक्षक नारायण व्यास, महामंत्री ओमप्रकाश वेणावत, कोषाध्यक्ष दिनेश भोजावत, श्याम चौबीसा, मनीष आमेटा, ओम प्रकाश चौबीसा, लक्की चौबीसा सहित सैकड़ों विप्रजन उपस्थित रहे।
