मेडी श्री अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा जिला अध्यक्ष मनोनित
सराडा,नितेश पटेल । श्री अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह जूदेव,प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह प्रदेश, महामंत्री महावीर सिंह शक्तावत ने मेडी निवासी रविराज सिंह को उदयपुर युवा जिला अध्यक्ष मनोनित किया।अध्यक्ष मनोनित होने के बाद मेडी ने हर्ष के साथ राष्ट्रीय प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया।साथ ही धार्मिक,आर्थिक, शैक्षणिक,सांस्कृतिक संरक्षण विकास और राजनेतिक उत्थान के दायित्व को निष्ठापूर्वक पूरा करने का संकल्प लिया।मेडी पूर्व में कही सामाजिक पदो पर कार्य कर चुके है और वर्तमान सेमारी के कुंडा ग्राम पंचायत से पंचायत समिति सदस्य है।
