सरपंच संघ के आव्हान पर एसडीएम को सौपा ज्ञापन

मावली,ओमप्रकाश सोनी । सरपंच संघ के आव्हान पर तहसील के सरपंचों ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी श्री कांत व्यास को ज्ञापन सौपा। सरपंचों ने चेतावनी दी कि सरकार उनकी मांगों को जल्दी पूरा नही करेगी तो 24 अप्रेल से आयोजित किए जा रहे महंगाई राहत अभियान का बहिष्कार करेंगे। इस दौरान मावली तहसील के सरपंच संघ के अध्यक्ष देवीलाल डाँगी नांदवेल,पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष कुलदीप सिंह चुण्डावत, मनोहर गुर्जर रठाना, चमन गमेती नउवा,तेज पाल धोली मंगरी,गोपाल सिंह खरताना,भेरूलाल विजनवास,भरत मेनारिया इटाली,गोविन्द सेवक चन्देसरा, कोमल मेघवाल सांगवा,महेन्द्र सिंह नामरी,गणपत दास महूडा, लालू राम गमेती गोलवाड़ा सहित कई सरपंच मौजूद थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!