मावली थाने में सीएलजी की बैठक
मावली,ओमप्रकाश सोनी । थाना परिसर में सीएलजी सदस्यों की बैठक हुई। थानाधिकारी राव अजय सिंह ने कहा सभी त्योहार को भाईचारे से मनाने चाहिए। सभी को मिलकर शांतिपूर्ण तरीके से मनाकर प्रेम बढ़ाए। बैठक में त्योहार को लेकर चर्चा की गई व व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।
राव अजय सिह ने कहा कि वाहन धारियों को हेलमेट पहनने व सीट बेल्ट लगाने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस थाना के छगनलाल, हीरालाल, जगन प्रसाद, हरिओम, अल्पेश,रेखा,मेंना कांस्टेबल सहित मावली कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गोखरू, आतिक हुसैन, रमेश जाट,भगवत खत्री,विकाश खत्री,उस्मान, मुंशी भाई,रिषि खत्री सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।
