स्वामी विवेकानंद जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) पर नेशनल लेवल आर्टिकल राइटिंग कॉम्पिटिशन राजस्थान के मनमोहन हर्ष ने जीता ‘फर्स्ट रनर अप‘ प्राइज

यूथिस्थान फाउंडेशन, नई दिल्ली की ओर से आयोजित हुई प्रतियोगिता हर्ष के आलेख को मिला देश में दूसरा स्थान

उदयपुर,नितेश पटेल । स्वामी विवेकानंद की जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस, 12 जनवरी 2023) के अवसर पर यूथिस्थान फाउंडेशन, नई दिल्ली की ओर से आयोजित नेशनल लेवल आर्टिकल राइटिंग कॉम्पिटिशन ‘द ट्रेलब्लेजर्स 2023‘ में राजस्थान के मनमोहन हर्ष ने देश में दूसरा स्थान प्राप्त कर ‘फर्स्ट रनर अप‘ पुरस्कार जीता है। मनमोहन हर्ष के स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व और कृतित्व पर केन्द्रित आलेख ‘स्वामी विवेकानंद का जीवन संदेश: सकारात्मक ध्वनियों-सद्विचारों का सार्वभौमिक कोष‘ को कॉम्पिटिशन के निर्णायक मंडल की ओर से शीर्ष दो आलेखों में शामिल किया गया है। इस उपलब्धि पर यूथिस्थान फाउंडेशन की ओर से हर्ष को ‘सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस, ट्रॉफी और पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। राजस्थान सूचना एवं जनसम्पर्क सेवा के अधिकारी मनमोहन हर्ष, वर्तमान में राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद, जयपुर में उप निदेशक (जनसम्पर्क) के पद पर कार्यरत है। हर्ष, गत 33 वर्षों से देश की प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं में स्वतंत्र लेखक, स्तंभकार और टिप्पणीकार (फ्रीलांसर) के रूप में खेल और समसामयिक विषयों पर निरंतर अपना योगदान दे रहे है।
यूथिस्थान फाऊंडेशन, नई दिल्ली की निदेशक अरूणा श्रीवास्तव द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार इस अखिल भारतीय प्रतियोगिता में पूरे देश से आठ भाषाओं में लगभग 600 प्रविष्टियां प्राप्त हुई। कॉम्पिटिशन में स्कूली विद्यार्थियों से लेकर प्रोफेसर तथा प्रोफेशनल्स से लेकर रिटायर्ड सिविल सर्वेंट्स जैसे प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, इसमें गर्ल्स और महिलाओं की भागीदारी सर्वाधिक रही। यूथिस्थान फाउंडेशन द्वारा 21वीं सदी में ‘स्वामी विवेकानंद के विचारों की प्रासंगिकता’, ‘देश की प्रगति के संदर्भ में स्वामी विवेकानंद के कथन ‘उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त नहीं हो जाएं‘ का युवाओं के लिए महत्व’ और ‘भारत के पुनरुत्थान के शिल्पकार के रूप में विवेकानंद के योगदान’ की थीम पर आलेख आमंत्रित किए गए थे। कॉम्पिटिशन में गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) के श्री साकेत आनंद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजस्थान के मनमोहन हर्ष के साथ भोपाल (मध्यप्रदेश) के प्रोफेसर (डॉ) मनजीत सेन गुप्ता संयुक्त रूप से ‘फर्स्ट रनर अप‘ रहे। वहीं पाली (राजस्थान) से डॉ. दीप्ति चतुर्वेदी एवं वडोदरा (गुजरात) की तन्वी ने संयुक्त रूप से ‘सेकंड रनर-अप‘ का प्राइज जीता है।
फाउंडेशन द्वारा इस प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ चुने गए आलेखों को आगामी दिनों में अपनी वेबसाइट, सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स और मंथली मैगजीन में प्रकाशित किया जाएगा।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!