थानाधिकारी ने बढ़ती चोरियो को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश,बासड़ा व अमरपुरा खालसा गांव का किया दौरा

खेरोदा,कन्हैयालाल मेनारिया । थाना क्षेत्र के अन्तर्गत अमरपुरा खालसा एवम बांसड़ा ग्राम में रविवार को पुलिस थाना अधिकारी पवन सिंह चौहान द्वारा ग्रामीण लोगों की मीटिंग ली गई। जिसमें बताया की गत दिनों में बाहर के चोर गैंग बनाकर चोरी करने आते हैं तथा घरों में घुसकर चोरियां कर लेते हैं एवम हथियारों के साथ वारदात करते हैं इसलिए लोगों को जागरूक करना है कि रात को पुलिस के साथ हल्की गस्त करें तथा आने जाने वालों को रोक के टोके जिससे आमजन के संपति सुरक्षित रहे तथा पुलिस का सहयोग करें । इस दौरान अमरपुरा सरपंच गोपाल जणवा,बासड़ा सरपंच प्रतिनिधि रमेश जाट सहित ग्रामीण उपस्थित थे। आमजन से पुलिस जवानों ने अपील भी की। इस दौरान पुलिस टीम में रतन लाल जाट,लीलाराम,ललित आदि उपस्थित थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!