इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना हेतु कठपुतली व नुक्कड़ नाटक का मंचन

खेरोदा,कन्हैयालाल मेनारिया । कस्बे में रविवार को बस स्टैंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने कठपुतली ब नुक्कड़ नाटक का आयोजन हुआ। राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना की जानकारी आमजन व महिलाओं को प्रदान करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग राजस्थान सरकार के एक दल द्वारा नुक्कड़ नाटक किया गया जिसमें गर्भवती महिलाओं धात्री महिलाओं के उचित पोषण हेतु वित्तीय सहायता योजना की जानकारी भी दी गई। कठपुतली प्रदर्शन द्वारा भी जागरूकता योजना की जानकारी दी गई कार्यक्रम में स्थानीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका उपस्थित थी व ग्राम के महिला व पुरुष भी उपस्थित थे ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!