शनि मंदिर पर 3 दिवसीय पाटोत्सव शुरू
मावली,ओमप्रकाश सोनी । कस्बे के शनि मन्दिर पर 12 वा पाटोत्सव का कार्यक्रम रविवार से प्रारम्भ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत रविवार को कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय महोत्सव प्रारम्भ हुआ। कलश यात्रा में महिलाओं ने पीली साड़ी व पुरुषों ने सफेद वस्त्र धारण कर भाग लिया। सोमवार को हवन प्रारम्भ हुआ ।सायंकाल को शनि भगवान की कथा का आयोजन होगा। मंगलवार को ध्वजा चढ़ा कर प्रसाद वितरित किया जाएगा।इस कार्यक्रम में महिलाएं व पुरूष बढ़चढ़ कर भाग ले रहे हैं।
