सेवा सप्ताह के अन्तर्गत आपणी धरोहर आपणी जिम्मेदारी कार्यक्रम सम्पन्न हुआ

उदयपुर । स्वामी विवेकानंद युवा संस्थान के एक वर्ष पूर्ण होने पर जिले भर में सेवा सप्ताह के तहत् विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहें हैं। जिसमें प्रथम दिन बड़े कस्बों, तहसील एवं उप तहसील स्तर पर ‘‘विवेकानन्द को जानों‘‘ संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें शहर में वक्ता के रूप में जिला संयोजक किशन गुर्जर चन्देरिया में सचिव पुरण सिंह राणा, सावा में किशन गुर्जर, घोसुण्डा में उपाध्यक्ष अशोक रायका, भदेसर में उपाध्यक्ष प्रदीप लढ्ढा एवं बस्सी में पुरण सिंह राणा उपस्थित रहे।
द्वितीय दिन रविवार प्रातः 7.00 बजे जिले भर से संस्थान के कार्यकर्ता दूर्ग के सुरजपोल पर एकत्रित हुए विवेकानन्द एवं भारत माता के जयघोष के साथ दो टिमंे बनाई जिसमें एक टिम जिला संयोजक किशन गुर्जर व प्रकाश भटट् की अगुवाई में सुरजपोल द्वारा से किर्ती स्तम्भ तक एवं दुसरी टीम में कार्यक्रम संयोजक रवि विराणी एवं सचिव पुरण सिंह राणा की अगुवाई में सूरजपोल द्वार से लक्ष्मीमाता मन्दिर तक अलग-अलग कट्टों में कचरा एकत्रित कर स्वच्छता अभियान चलाया गया। अन्त में संस्थान के अध्यक्ष प्रवीण सिंह राठौड़ ने विश्व धरोहर दूर्ग का महत्व बताते हुए आगामी दिनों में संस्थान द्वारा इन कार्यों को नियमित करने का आग्रह किया।
समापन सत्र में सभी कार्यकर्ताओं ने दूर्ग की स्वच्छता व कम से कम प्लास्टिक उपयोग करने का संकल्प लिया व अन्य नागरिकों से भी स्वच्छता रखने का आग्रह किया। कार्यक्रम में शैतान सिंह अमराणा, शान्ति लाल जाट, नीरज सुखवाल, रवि बैरागाी, रामनिवास गाडरी, दिलीप धाकड़, निलेश नीलमणी, जगपाल सिंह, मुकेश नीलमणी, मनीष शर्मा, अभिषेक नीलमणी, राहुल कीर, नवीन तनेजा, पवन नाथ, जोरावर सिंह, योगेश पलीया, गोपाल शर्मा, लोकेश कुमावत, कुलदीप शर्मा, विष्णु गायरी, मिहिर बाघमार, संदीप पंवार, शिवलाल भोई, दिपक ओझा, दिपक बैरवा, योगेश धोबी, राहुल सेन, अकिंत सेन, मनीष लामरोड, आशीष शर्मा, कमलेश जायसवाल, नीरज जोशी, ललित सिंह, मुदीत मेहता, उदय लाल धाकड एवं समस्त युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!