वल्लभनगर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद अधिवक्ता रमेश चंद्र सांगावत 13 मतों से रहे विजयी
अध्यक्ष के दोनों दावेदार है मेनार के, जीत के बाद अध्यक्ष पहुँचे काली पहाड़ी माताजी, सांवलियाजी मंडफिया, दर्शन किए
बार के हितों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को महत्व दिया जाएगा- अध्यक्ष रमेश चंद्र
बाँसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया | बार एसोसिएशन वल्लभनगर के वर्ष 2023-24 के चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। जिसमें अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रमेश चंद्र सांगावत ने प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी दुर्गाशकंर मेनारिया को 13 मतों के अंतर से हराया। रमेश चंद्र सांगावत को 32 मत जबकि दुर्गाशकंर मेनारिया को महज 19 वोट मिले। चुनाव अधिकारी अधिवक्ता अशोक वर्मा, पन्नालाल मारू, हुक्मीचंद सांगावत ने बताया कि शुक्रवार सुबह 10 बजे मतदान की प्रक्रिया शुरू की गई, जो 12.30 बजे पूर्ण हुई। बार संघ में कुल 51 मतदाता थे, जिनमें से मतदान केंद्र पर 100 फीसदी 51 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। सुबह न्यायालय परिसर में 9.30 बजे से अधिवक्ता आने शुरू हो गए जो क्रम 12.30 बजे तक चलता रहा। मतदान की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात एक घंटे बाद मतों की गणना शुरू हुई तो अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं महासचिव पद के दावेदारों को मतदान केंद्र में गणना के दौरान अंदर मौजूद रहे और गणना के बाद चुनाव अधिकारी द्वारा तीनो ही पदों के विजेताओं की एक साथ जीत की घोषणा की गई।
जिसमें अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी रमेश चंद्र सांगावत विजयी रहे, वह सीधी चुनौती में वह 13 मतों से विजयी रहे और उनके सामने प्रतिद्वंद्वी दुर्गाशकंर मेनारिया को 19 मत मिले। बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पद पर अनूप पुजारी ने पुष्पेंद्र सिंह राणावत को 3 वोटों से तथा महासचिव पद पर बाबुलाल डांगी ने मकबूल अहमद सिंधी को 13 वोटों से शिकस्त देकर महासचिव बने। वही पूर्व में ही सचिव पद पर कैलाश मेघवाल, वित्त सचिव पर लोकेश माली एवं पुस्तकालय सचिव पर सुरेश चंद्र मेनारिया निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।
सभी पदाधिकारियों के चुने जाने पर बार संघ के कार्यकर्ताओं और अधिवक्तागणों ने निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी है। चुनाव अधिकारियों के द्वारा शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न करवाए जाने के बाद तीनो पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। वही चुनाव अधिकारियों ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई और निर्वाचन प्रमाण पत्र सिपुर्द किया गया। वही वरिष्ठ अधिवक्ता पन्नालाल मारू, हुक्मीचंद सांगावत ने चुनाव अधिकारी अशोक वर्मा द्वारा सुव्यवस्थित तरीके से चुनाव प्रणाली अपनाने और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने पर उनका स्वागत किया गया और आभार व्यक्त किया गया।
………जीत के बाद अध्यक्ष रमेश चंद्र बोले कि जूनियर अधिवक्ताओ के लिए चेम्बर और न्यायालय परिसर में टीनशेड की व्यवस्था की जाएगी तथा बार के हितों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को महत्व दिया जाएगा।
जीत का आंकड़ा
अध्यक्ष
रमेश चंद्र सांगावत 32
दुर्गाशकंर मेनारिया 19
उपाध्यक्ष
अनूप पुजारी 27
पुष्पेंद्र सिंह 24
महासचिव
बाबूलाल डांगी 32
मक़बूल अहमद सिंधी
निर्विरोध निर्वाचित
सचिव- कैलाश मेघवाल
कोषाध्यक्ष- लोकेश माली
पुस्तकालय सचिव- सुरेशचन्द्र मेनारिया
