ब्राह्मणों को एक जुट होने व परशुराम जयंती की शोभायात्रा को सफल बनाने की अपील

बाँसड़ा, कन्हैयालाल मेनारिया  | विप्र फाउंडेशन वल्लभनगर के तत्वाधान शीतला माताजी के मन्दिर पर आयोजित विप्र फाउंडेशन के सम्मेलन में ब्राह्मणों ने एकजुट होकर अपनी ताकत दिखाई। इस सम्मेलन से पूर्व विशाल वाहन रैली एवं भगवान परसुरामजी की विशाल शोभायात्रा आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सभी विप्रवर वाहन रैली के रूप में विजयपुरा से हाथों में केसरिया पताका लेकर जयकारे लगाते हुए डांगी चौराया के पास तारकेश्वर महादेव मन्दिर में पहुंचे। विजयपुरा में मावली विधायक धर्म नारायण जोशी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तारकेश्वर महादेव मंदिर से भगवान परसुरामजी की छवि को सुसज्जित रथ में विराजित करके शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा नगर के सदर बाजार, कबूतर चौक, मुख्य बाजार, शीतला माता मंदिर गली में होते हुए आयोजन स्थल पहुंची। कबूतर चौक में श्रीकृष्णा नवयुवक मंडल के राजकुमार दया, महेश दया, नवनीत सोनी, हिम्मत सिंह राठौड़, अनिल टेलर, जगदीश सोनी सहित अन्य धार्मिक संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया। वही भगवान परशुरामजी की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकर दर्शन किए। शौभायात्रा के बाद शीतला माताजी का आशीर्वाद लेकर मंदिर परिसर में वल्लभनगर तहसील के विभिन्न गांवों से आए विप्रजनों की विशाल सभा आयोजित की गई। जिसके मुख्य अतिथि विप्र फाउंडेशन जॉन एक के प्रदेशाध्यक्ष केके शर्मा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुष्कर आमेटा ने। विशिष्ठ अतिथि युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र पालीवाल, प्रदेश सचिव रनजीत शाकद्विपीय, उदयपुर शहर जिलाध्यक्ष राजकुमार मेनारिया, प्रदेश संगठन मंत्री राजेश पालीवाल, प्रदेश महामंत्री सुनील शर्मा, राजकीय सेवारत प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी, पूर्वी जिला देहात महामंत्री जगदीश पालीवाल, जिला संगठन मंत्री त्रिभुवन मेनारिया, वेटनरी महाविद्यालय नवानिया के अधिष्ठाता डॉ.राजीव जोशी, प्रदेश सचिव शिव कुमार शर्मा, प्रदेश संयुक्त सचिव महावीर शाकद्विपीय, प्रदेश कोषाध्यक्ष विनीत जोशी, देहात युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष गणेश लाल नागदा, भींडर तहसील संरक्षक चंद्र प्रकाश मेनारिया, पूर्वी देहात जिला महामंत्री प्रेमशंकर रामावत, देहात जिला एवं सेवारत प्रकोष्ठ के जिला मीडिया प्रभारी गोपाल मेहता, जिला संगठन मंत्री सुरेश मेनारिया, तहसील कोषाध्यक्ष छगन मेनारिया, तहसील महामंत्री डालचंद नागदा, विफा तहसील युवा अध्यक्ष घनश्याम मेनारिया, वन अधिनस्थ कर्मचारी संग के जिलाध्यक्ष गोपीलाल मेनारिया, तहसील संरक्षक मोतीलाल भट्ट, भाजपा जिलामंत्री भंवर भट्ट, विप्र जिला उपाध्यक्ष मोहन मेनारिया, युवा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष भूपेंद्र पुजारी, विफा तहसील युवा मीडिया प्रभारी गगन आमेटा सहित अन्य विप्रवर शामिल हुए। इस सम्मेलन में विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारियों द्वारा ब्राह्मणों को एकजुट होकर अपनी ताकत दिखाने का आह्वान किया गया। इसके साथ ही आगामी 23 अप्रैल को भगवान परशुराम जयंती के शुभ अवसर पर शोभायात्रा को सफल बनाकर अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई। मुख्य अतिथि प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा की फाउंडेशन ब्राह्मणों के होनहार गरीब बालक व बालिकाओं को पढ़ाई की नि:शुल्क व्यवस्था करेगा। फाउंडेशन निःशुल्क कोचिंग दे रहा है। अविवाहित युवकों की शादी के लिए भी एक मंच प्रदान किया जारहा है। केके शर्मा ने वल्लभनगर कस्बे की पुरुष व महिला कार्यकारिणी गठन की घोषणा कर सभी पदाधिकारियों का उपराना ओढ़ा कर स्वागत किया। इस कार्यक्रम में बड़ी तादाद में महिलाएं व पुरुष पारंपरिक मेवाड़ी परिधानों में सज-धज कर शामिल हुए।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!