भारतीय जनता पार्टी की विधानसभा स्तरीय बैठक हुई संपन्न

भींड़र । भारतीय जनता पार्टी की विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन हिता स्थित चामुंडा माता परिसर में किया गया, जिसमें वल्लभनगर कुराबड़, मेनार, भिंडर ग्रामीण, भिंडर, कानोड़ एवं केरेश्वर मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता देहात जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान ने की, मुख्य अतिथि देहात जिला प्रभारी आई एम सेठिया एवं विशिष्ट अतिथि सह प्रभारी महेश शर्मा थे। बैठक का शुभारंभ माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया इस अवसर पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनको माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में पन्ना प्रमुख अभियान, सोशल मीडिया एवं डाटा प्रबंधन तथा नमो वालंटियर के कार्यों की प्रगति पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। आगामी संगठनात्मक कार्य के बारे में भी जानकारी दी गई। बैठक में देहात जिला महामंत्री दीपक शर्मा जिला उपाध्यक्ष प्रकाश जैन जिला मंत्री भंवरलाल भट्ट किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी लाल मेनारिया ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री लालूराम गाडरी वल्लभनगर मंडल प्रभारी शंभू सिंह राणावत मंडल अध्यक्ष ग्रुप गिरी गोस्वामी महामंत्री मांगीलाल मेघवाल कुराबड़ मंडल अध्यक्ष गंगाराम डांगी महामंत्री दर्जन सिंह, मेनार मंडल अध्यक्ष विजय लाल मेनारिया महामंत्री सत्येंद्र सिंह एवम् प्रेमसिंह, भींडर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पुष्कर जोशी महामंत्री ललित सिंह शक्तावत एवं चंपेश मेनारिया, भींडर नगर अध्यक्ष मुरली मनोहर तिवारी महामंत्री चमनलाल सोनी, कानोड़ मंडल अध्यक्ष अनूप श्रीमाली महामंत्री दिनेश जोशी, केरेश्वर मंडल अध्यक्ष शंकर लाल जाट, वल्लभनगर प्रधान देवीलाल नगरची पूर्व उप प्रधान मोहन लाल मेनारिया पंचायत समिति सदस्य कालू लाल मीणा पूर्व पंचायत समिति सदस्य जोध सिंह राणावत मंडल उपाध्यक्ष जगदीश जोशी नारायण सिंह चंपालाल शर्मा पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राव प्रकाश माली मांगीलाल सालवी दिनेश चौबीसा जगदीश भट्ट हीरालाल चौबीसा कालू लाल मेघवाल अभय सिंह राठौड़ नंदलाल व्यास सवाई लाल लखावत रूपलाल व्यास त्रिभुवन चौबीसा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर नांदवेल निवासी सुरेश गर्ग ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की जिनका जिला अध्यक्ष एवं प्रभारी जी ने दुपट्टा पहना कर स्वागत किया |

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!