नाकाबंदी के दौरान 45 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा,एक मोटरसाइकिल जब्त और 2 अभियुक्त गिरफ्तार, खेरोदा थाना पुलिस की कार्यवाही
खेरोदा,कन्हैयालाल मेनारिया । पुलिस थाना खेरोदा पर मन थानाधिकारी पवन सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन कर नेशनल हाईवे 48 भटेवर पर स्वात होटल के सामने नाकाबंदी के दौरान 45 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा , एक मोटरसाइकिल जब्त और दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया ।
थानाधिकारी पवन सिंह ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान मंगलवाड चितोडगढ की तरफ से डिस्कवर मोटरसाईकिल आती हुई नजर आयी जिस पर मन थानाधिकारी मय जाप्ता द्वारा बावर्दी हाथ से रूकने का ईशारा किया,तो मोटरसाईकिल के चालक ने पहले तो मोटरसाईकिल रोकने हेतु गति धीमी की और फिर अचानक गति बढा भगाने का प्रयास किया,जिसके सामने बेरिकेट्स लगा बामुश्किल मोटरसाईकिल को रोका, मोटरसाईकिल के रुकते ही मोटरसाईकिल का चालक व पिछे बैठा व्यक्ति मौके से भागने लगे,जिस पर पिछे बैठे व्यक्ति को मौके पर ही हमरा जाप्ता ने पकड़ लिया व मोटरसाईकिल चालक द्वारा मौके से भाग जाने बाबत पूछा तो बताया की पिछे हमारा टेम्पों आ रहा हैं जिसमें माल भरा हुआ हैं। जिसको चेक करने हेतु मन् थानाधिकारी मय जाप्ता द्वारा बावर्दी हाथ से रूकने का ईशारा किया,तो टेम्पों चालक ने पहले तो अपना टेम्पों रोकने हेतु गति धीमी की और फिर अचानक गति बढा भगाने का प्रयास किया,जिसके सामने बेरिकेट्स लगा बामुश्किल टेम्पों को रोका,टेम्पों के रुकते ही चालक और खलासी साईड में बैठा उसका साथी दोनों फाटके खोल कर मौके से भागने का प्रयास करने लगे मगर टेम्पों में खलासी साईड में बैठा व्यक्ति मौके से भाग गया व चालक टेम्पों में ही बैठा हुआ था उक्त टेम्पो की तलाशी के दौरान प्लास्टिक के 2 कट्टों में भरा हुआ कुल 45 किलोग्राम अवैध हल्का मोटा पिसा हुआ अफीम डोडा चुरा जिसे जप्त किया गया व एस्काटीगं में प्रयुक्त मोटर साईकल व अवैध डोडा चुरा परिवहन में प्रयुक्त टेम्पो को भी जप्त किया गया हैं व हर दोना मुल्जिमान डालचन्द पिता भूराजी डांगी उम्र 26 साल निवासी नारायणपुरा थाना भीण्डर व भगवती लाल पिता रोडीलाल डांगी उम्र 25 साल निवासी डांगीखेडा थाना वल्लभनगर को गिरफतार किया जाकर थाना हाजा पर प्रकरण एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान मनीष कुमार खोईवाल कानोड थानाधिकारी के जिम्में किया गया हैं। एसपी के निर्देशन में थाना खेरोदा की अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ वर्ष 2023 में अब तक कुल 7 प्रकरण अवैध मादक पदार्थ तस्करी करने वालों के खिलाफ पंजिबद्ध किये गये हैं।
