विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा
मावली,ओमप्रकाश सोनी । रविवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम ज्ञापन राज्य सरकार के मंत्रियों के मार्फत राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर के प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु के सानिध्य में शिष्टमंडल द्वारा 9 वर्षीय बालिका के पीड़ित परिवारों को न्याय मिल सके उसको लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समाजिक न्याय एवअधिकारिता कारागार विभाग मंत्री टीकाराम जूली जनजातीय मंत्री अर्जुन सिंह बामणिया सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री भजन लाल जाटव शिक्षा मंत्री डॉक्टर बी डी कल्ला सभी मंत्रियों को जयपुर सरकारी निवास स्थान पर ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में आरोपी को फांसी की सजा दी जाए, सुनवाई फास्टट्रैक में लेकर तुरंत कारवाई की जाए पीड़िता। पीड़िता के परिवार को सरकारी नौकरी ₹50 लाख का मुआवजा विद्यालय का नाम पूजा भील राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लोपड़ा नामांकरण किया जाए ।
पुलिस प्रशासन की सुरक्षा दी जाए शिक्षा मंत्री को विभिन्न शिक्षक समस्याओं को लेकर भी ज्ञापन सौंपा जिसमें टीएसपी से नॉन टीएसपी स्थानांतरण किए जाएं डीपीसी थर्ड ग्रेड की विषय वार गणित विज्ञान की रुकी हुई तथा सेकंड ग्रेड की व्याख्याता डीपीसी सत्र 2022/23 की तुरन्त आदेेश किए जाएं पक्का कानून सुरक्षा बनाकर प्रदेश में तुरंत लागू किया जाए। भारत देश में राजस्थान राज्य प्रथम राज्य होगा है सामाजिक विषय लेवल 2 के सरजीत कर विशेष पद सरजीत डीपीसी की जाए इस दौरान प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु उदयपुर संभाग से प्रदेश सयुक्त मंत्री मेघराज मीणा, प्रदेश संयुक्त मंत्री राजेश कुमार पवार, जयपुर जिला महामंत्री विकास अर्शीवाल, डूंगरपुर से नारायण लाल परमार, तमबोलिया नारायण लाल मीणा , शंकर लाल मीणा, नरेन्द्र कुमार, हितेश यादव, रमेश चंद्र आदि उपस्थित रहे।
