132 वी अम्बेडकर जयन्ती मनाने की बैठक आयोजित।
मावली,ओमप्रकाश सोनी । कस्बे में शनिवार को राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर की बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु ने बताया की अतिथि प्रदेश प्रभारी रिपब्लिक अठावाले नितिन शर्मा लोपड़ा पूजा भील के घर पर श्रद्धाजंली देकर परिजनों से मिलकर मावली में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की तस्वीर देकर हार्दिक स्वागत अभिनंदन किया गया। बेठक में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की वाहन रैली चेतना यात्रा हल्दीघाटी स्मारक से शुरू होकर उदयपुर से डबोक होते हुए मावली मैं रैली का समापन कार्यक्रम होगा जिसकी रूपरेखा बनाकर पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा गया। इस दौरान बेठक में हीरा लाल गाडरी, आजाद, विनोद खटीक, गोविंद यादव, अभिषेक शर्मा, पुष्कर जैन, पुष्कर पुरी गोस्वामी, लेहरु लाल भील ,माधव गमेती, लोकेश सेन, शशि मुक्ता नन्द मेघवाल, गौरी शंकर, रतनलाल गावरी, अजय सोनवाल आदि सदस्य उपस्थित रहे।
