विधायक प्रीति सिंह शक्तावत पहुंची लोपड़ा
मावली,ओमप्रकाश सोनी । थाना क्षेत्र के लोपड़ा गांव में 9 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म व हत्या की घटना मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है उनके घर मासूम बच्ची को श्रद्धांजलि अर्पित करने वल्लभनगर विधायक ने परिजनों को ढांढस बंधाया,इस दुख की घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है व जल्द से जल्द आरोपियों को इस जघन्य अपराध के लिये फांसी की सज़ा दिलाने के लिये सरकार प्रयास करेगी।
राज्य मंत्री जगदीश राज श्रीमाली,वल्लभनगर विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत, सुरेश सुथार,मावली ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र गोखरू,खेमली ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र सिंह राणावत व पूर्व अध्यक्ष महेश पालीवाल, मांगीलाल मेघवाल,शान्ति लाल डांगी और महिला नेत्री चंदा सुहालका,सीमा पंचोली और शारदा रोत,वल्लभनगर सरपंच प्रतिनिधि राजकुमार गुर्जर,महेश पालीवाल,देवेंद्र पुरोहित सहित स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित थे।
